Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के 40वें शिविर का भव्य शुभारंभ, एसएसपी ने किए बाबा खाटू के दर्शन 

मुजफ्फरनगर। हृदयस्थली शिव चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के 40वें शिविर का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा एवं नगर पालिका चेयरमैन  मीनाक्षी स्वरूप रहे। विशिष्ट अतिथियों में कृष्ण गोपाल मित्तल, संजय मिश्रा, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, हिन्दू संघर्ष समिति के संरक्षक सुभाष चौहान, हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार, समाजसेवी देवराज पवार, विकास पवार तथा भाजपा नेता राजकुमार कालरा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक मूल्यों, सेवा भावना तथा युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। अतिथियों ने अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल द्वारा आयोजित शिविर की सराहना करते हुए इसे समाज जागरण एवं संगठन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय महासचिव अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *