मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ नि:शुल्क गीता पाठ(पुरुषोत्तम योग),संकीर्तन का जो भव्य आयोजन किया जा रहा है उसी कडी मे नवें दिन 25 मई 2026 दिन सोमवार का पाठ श्री सुभाष जी गुप्ता गारमेंट्स वालो के सौजन्य से सदर बाजार,चर्च के सामने सांय 06 बजे से आयोजित किया गया। गीताजी की शोभा यात्रा के उपरांत गुप्ता परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया गया। तदुपरांत अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना, शारदा माँ का गुणगान, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप,पुरुषोत्तम योग का पाठ,भगवत स्तुति गीता मन्त्र कराया गया। रामबीर सिंह ने बताया कि गीताजी का नियमित पाठ हमारे जीवन को बेहतर दिशा में ले जाने में सहायक होता है। भजन भाव मे सुभाष गर्ग, विमल प्रताप सिंह, प्रसिद्घ भजन प्रवाहक एवं रंगमंच कलाकार गायक अजय गर्ग द्वारा हरी ने पूछ लिया बैकुण्ठ जाना है,मैंने भी पूछ लिया क्या वहां बरसाना है,छोड़ बरसाना बैकुण्ठ नहीं जाना है,मुझे तो राधा राधा राधा राधा गाना है सुनकर उपस्थित सभी श्रोतागण भक्तिरस में सराबोर होकर झूमने लगे तथा नाच उठे। गीतापाठ मे अतुल कुमार गर्ग,रामबीर सिंह , सुभाष गर्ग,विपिन गुप्ता,विमल प्रताप सिंह ,अजय गर्ग, राजेश कुमार, सुभाष गोयल, सतीश गर्ग, राजेश वर्मा , महिका गुप्ता सभासद, शोभितगुप्ता सभासद पति, प्रज्ञा गुप्ता, मोहित गुप्ता, ऋतिक,सात्विक, आयांश, रूचिका, मनस्वनी, सुबुद्धि, चिदांश आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


