Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर आर्य एकेड़मी इण्टरनेशनल स्कूल में 12 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। 21 जून को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद मुजफ्फरनगर के आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | योगाचार्या  अन्नू (वसुंधरा से) के निर्देशन में उपस्थित साधकों एवं साधिकाओं ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवम् ध्यान का अभ्यास किया । इस अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक एवम् आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया । लगभग 108 योगसाधक/साधिकाओं ने योग कार्यक्रम में सम्मलित होकर स्वास्थ लाभ प्राप्त किया तथा भविष्य में नियमित चलने वाली योग कक्षा में आने की शपथ ली । साधक श्री सुशील त्यागी एडवोकेट जी ने सूक्ष्म योग करायें । कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक  सुघोष आर्य एडवोकेट ने हास्य योग कराकर वातावरण को हर्षोल्लास से भर दिया और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं जो व्यक्ति को स्वस्थ संतुलित एवम् सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता हैं । विद्यालय की प्रधानाचार्या  सोनिका आर्य जी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया तथा साथ ही योग में उपस्थित वरिष्ठतम योगसाधक एवम् योगसधिका को सम्मानित किया। याद रहे विद्यालय में प्रातः 5:15 से 6:30 तक  सहदेव आर्य के कुशल निर्देशन में नियमित निशुल्क योग कक्षाएं संचालित होती हैं । कार्यक्रम में ब्रजवीर सिंह, अमरपाल सिंह प्रमुख, शाह्वेंद्र सिंह,सुशील कुमार, मनीष गुप्ता, राजेंद्र सिंह, चंद्र मोहन, प्रमोद कुमार, योगेन्द्र कुमार , मुकेश बालियान, राजवीर सिंह राणा, राजमोहन यादव, नरेश मलिक, चंद्रशेखर, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें ।

अंत में राष्ट्रीय प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया ।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *