Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मूलचंद रिजॉर्ट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आम जनता ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, महिला जिला उपाध्यक्ष ममता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण पद्धति है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के स्वास्थ्य, समृद्धि एवं कल्याण की कामना के साथ किया गया। संचालन कामेश्वर त्यागी ने किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *