नई दिल्ली। व्हाट्सएप के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस जारी कर जांच पूरी होने तक इस फीचर को लॉन्च नहीं करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने मेटा से तीन दिन के भीतर फीचर से जुड़ी विस्तृत जानकारी, सुरक्षा उपायों और भविष्य की योजनाओं पर स्पष्टीकरण मांगा है। सरकार को आशंका है कि इस फीचर के जरिए साइबर ठग सरकारी एजेंसियों, बैंकों या प्रसिद्ध हस्तियों से मिलते-जुलते यूजरनेम बनाकर लोगों को धोखा दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार इस फीचर के कानूनी पहलुओं और सुरक्षा प्रावधानों की समीक्षा कर रही है तथा कानून प्रवर्तन एजेंसियां भी इसकी जांच कर सकती हैं। सरकार का कहना है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि नया फीचर सार्वजनिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी प्रकार का खतरा न बने।
Author: Taja Report
Post Views: 56


