Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बंद पड़े मकान में पांच लाख का सामान चोरी

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना बेख़ौफ़ चोरों ने बंद पड़े मकान को खंगाल कर सोने चांदी के आभूषण सहीत 10 हजार की नगदी व तांबे की डेगो पर किया हाथ साफ कर दिया। इससे तकरीबन नुकसान 5 लाख के करीब बताया जा रहा है। क्षेत्र में घटना से सनसनी फैल गई।

मुजफ्फरनगर की बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ाना लुहसाना रोड पर बेख़ौफ़ चोरों ने बंद पड़े मकान को खंगाल कर चोरी की। चोरों ने मकान का मेन गेट का तलने सहित कुंडा तोड़कर और अंदर मकान के कमरे के कब्जे उखाड़कर तकरीबन सोने चांदी के आभूषण सहित तांबे के 3 डेगो व 10 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित युवक की माने तो करीब 5 लाख से अधिक की हुई चोरी की गई। घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है। चारों तरफ पुलिस प्रशाशन के कैमरे होने के बाद भी चोर सक्रिय होकर तीसरी आखों से भी आँख मिचौली करते नजर आ रहे है। घटना से क्षेत्र में रोष है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *