मुजफ्फरनगर। एक बालिका के शामली चाइल्ड हेल्पलाइन में मिलने के बाद उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है। बालिका ने अपना नाम नाजिया पुत्री दीन मोहम्मद बताया है। उसने अपना पता मुजफ्फरनगर में खालापार , बाबू पार्किंग के पास स्थित घर बताया है।
जानकारी के अनुसार बालिका फिलहाल शामली चाइल्ड हेल्पलाइन के संरक्षण में है। बालिका की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है। बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति बालिका नाजिया या उसके परिवार के बारे में जानकारी रखता है तो वह दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सूचना दे सकता है। ताकि बालिका को सुरक्षित रूप से उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।
Author: Taja Report
Views: 92


