मुजफ्फरनगर। गौहर सिद्दिकी ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को लेकर सफाई दी है। –
विषय: अनजाने में सोशल मीडिया पर दुआ के साथ फोटो पोस्ट साझा होने के संबंध में
मेरे सोशल मीडिया अकाउंट से जो फोटो/पोस्ट साझा हुई थी, वह एक AI Generated तस्वीर थी, जिसमें केवल इस्लाम धर्म से संबंधित दुआ था ना कि कुर्बानी से ।
अनजाने एवं असावधानीवश मेरे मोबाइल पर टच हो जाने के कारण वह पोस्ट अपलोड हो गई। मैंने हमेशा सर्व धर्म सद्भाव में विश्वास किया और सम्मान किया है मेरा उद्देश्य किसी भी धर्म, समुदाय अथवा किसी व्यक्ति की भावनाओं को आहत करना बिल्कुल नहीं था न कभी रहा
यदि इस पोस्ट से किसी की भावनाओं को ठेस पहुँची हो तो उसके लिए मैं हृदय से क्षमा प्रार्थी हूँ और खेद प्रकट करता हूं। भविष्य में मैं इस प्रकार की किसी भी घटना से बचने हेतु पूर्ण सावधानी रखूँग।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि मेरी इस अनजाने में हुई त्रुटि को जैसे ही मेरे संज्ञान में आते ही फोरन अपनी सोशल साइट से डिलीट कर दिया
धन्यवाद
गौहर
मुजफ्फर नगर



