मुजफ्फरनगर । थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा नशीले कैप्सूल की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर स्पलायर व डिस्ट्रीब्यूटर सहित कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से कुल 76,800 नशीले कैप्सूल (कीमत करीब 20-25 लाख रूपये) बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन व क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी आनंद देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गयी। छह जुलाई की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस टीम बिलासपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ संदिग्ध लोग कूकडी ग्राउंड पर बैठे है तथा आपस में बटवारे की बात कर रहे है। इस सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तथा पूछताछ की गयी तो उन्होने अपने पास रखे कार्टून में बताया कि इसमें नशीले कैप्सूल है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी व ड्रग इन्सपेक्टरको मौके पर बुलाया तथा उनकी उपस्थिति में कार्टून खोल के देखे गये तो 4 कार्टून में 76800 नशीले कैप्सूल ( स्पासमोर व स्पासमेड कम्पनी के NRX एसीटामिनोफिन ट्रामाडोल, हाईड्रोक्लोराईड एण्ड डाईक्लोमाईन हाईड्रोक्लोराईड ) मौजूद मिले। मौके से ही 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
*1.* जावेद पुत्र मो0 इसरायल निवासी ग्राम भिक्की थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर हाल निवासी ग्राम शेरनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 28 वर्ष)
*2.* नौशाद पुत्र मौहम्मद अहसान निवासी सहावली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 33 वर्ष)
*3.* मौ0 आजाद पुत्र नासिर अली निवासी लुसाना मोड थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 24 वर्ष)
*4.* नवीन कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी म0न0 266 हवी न0 3 दयानंद नगर थाना कोतवाली नगर, शामली । (उम्र लगभग 36 वर्ष)
*5.* मौ0 कासिफ पुत्र मौ0 रिजवान निवासी हारुन की कोठी के पास अम्बा विहार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 34 वर्ष)
*6.* सचिन गुप्ता पुत्र ब्रहापाल निवासी 57/1 साऊथ कृष्णापुरी थाना खालापार, मुजफ्फरनगर । (उम्र लगभग 35 वर्ष)
इनका साथी सुमित पुत्र नामालूम निवासी जानसठ फरार है। उनके कब्जे से 4 कार्टून में 76800 नशीले कैप्सूल ( स्पासमोर व स्पासमेड कम्पनी के NRX एसीटामिनोफिन ट्रामाडोल, हाईड्रोक्लोराईड एण्ड डाईक्लोमाईन हाईड्रोक्लोराईड )- कीमत लगभग 20-25 लाख रुपये और 05 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सुमित उपरोक्त सचिन गुप्ता को यह नशीले कैप्सूल बेचता है तथा सचिन गुप्ता से हम लोग इन कैप्सूल को खरीदते है। इन कैप्सूल को रजिस्टर्ड डाक्टर ही प्रिसक्राइब करता है परन्तु हम लोग इसे ब्लैक में खरीदते है और आगे दोगुने दामों पर बेचते है।


