मुजफ्फरनगर। अलग अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।
देर रात रतनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइक पर गाजियाबाद से हरिद्वार जा रहे दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक की मौके पर मौत हो गई दूसरे का उपचार चल रहा है। वही फुलत निवासी एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी भी मौत हो गई।
कल सिखेड़ा थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसे में दिल्ली निवासी बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी।
Author: Taja Report
Views: 55


