Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बाढ़ की आशंका के बीच जानसठ तहसील में पहुंचीं बाढ़ राहत सामग्री किट

मुजफ्फरनगर । जानसठ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।

एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा एवं तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तहसील में बाढ़ राहत सामग्री पहुंच गई है और प्रत्येक राहत किट में 30 किलोग्राम आवश्यक खाद्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराई गई है।जिससे आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।

बाढ़ राहत सामग्री किट में आटा, चावल, अरहर दाल, चना, भुना चना, नमक, रिफाइंड ऑयल, चीनी, बिस्कुट, हल्दी, लाल मिर्च, सब्जी मसाला, मग, मोमबत्ती, माचिस, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन, सैनेट्री पैड, डिस्पोजेबल बैग, डेटॉल, सूती कपड़ा, तौलिया सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल की गई है।

एसडीएम रश्मि लाम्बा ने बताया कि तहसील प्रशासन बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। राहत सामग्री सुरक्षित रखी गई है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पहुंचाई जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *