इटावा। इटावा पुलिस लाइन परिसर में तैनात महिला कांस्टेबल प्रियंका की जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। वह सहारनपुर की रहने वाली थीं। जानकारी के मुताबिक प्रियंका उत्तर प्रदेश पुलिस के 2019 बैच की महिला कांस्टेबल थीं और वर्तमान में सैफई थाने में तैनात थीं। पुलिस लाइन क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला पारिवारिक समस्या से जुड़ा माना जा रहा है।
Author: Taja Report
Post Views: 15

