मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम नूरनगर में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई दीपचंद और उसके पुत्रों ने अपने छोटे भाई 65 वर्षीय कृष्ण पाल को गोली मारकर की हत्या कर दी गई।
गोली चलने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायल को नजदीक चिकित्सालय भर्ती कराया गया ।
घायल कृष्ण पाल को तत्काल पुरकाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Author: Taja Report
Views: 126


