Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न

मुजफ्फरनगर। पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य कल्याण हेतु आज जिला सैनिक कार्यालय, सोल्जर बोर्ड मुजफ्फरनगर में एक विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजर जनरल सुमित राणा, जीओसी हेडक्वार्टर पुपसा थे। इस अवसर पर एमएच मेरठ कमांडेंट, ब्रिग सीपी सिंह सहित सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, चश्मे और अन्य नेत्र रोगों की निशुल्क जांच की गई। जरूरतमंदों को दवाइयाँ भी वितरित की गई । शिविर की विशेष बात यह रही कि यहाँ वेस्कुलर सर्जन ब्रिग सी पी सिंह भी उपस्थित थे, जिन्होंने रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अंगदान की महत्ता पर भी विशेष सत्र रखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि एक व्यक्ति अपने देहदान से 8 लोगों को नया जीवन दे सकता है। आंख, किडनी, लीवर और हृदय जैसे अंग दान कर कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है। वक्ताओं ने कहा कि “अंगदान महादान है” और इस पुण्य कार्य के लिए समाज को आगे आना चाहिए। पूर्व सैनिकों को अंगदान के लिए संकल्प पत्र भी भरवाए गए। मुख्य अतिथि मेजर जनरल सुमित राणा ने कहा कि _”सैनिक राष्ट्र की रक्षा करते हैं और ऐसे स्वास्थ्य शिविर उनके परिवारों की रक्षा करते हैं। अंगदान जैसा कार्य समाज में मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।” शिविर में 187 पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच कराई और अंगदान के विषय में जानकारी ली। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल चौहान (सेवानिवृत) ने सभी डॉक्टरों, स्टाफ और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *