मुजफ्फरनगर। आज फिर बिजली चोरी अभियान चलाया।
मिली सूचना के अनुसार आज मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह के निर्देशन में जानसठ रोड उपकेंद्र से संबंधित एटूजेड कालोनी में विद्युत चोरी को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें दो स्थानों पर मीटर टेम्पर कर चोरी करते पाए जाने पर दोनों पर विद्युत चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई
जिसके कारण श्रेत्र के विद्युत चोरी के करने वाले में हड़कंप मचा रहा मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग बार बार उपभोक्ता से ये अपील कर रहा हे कि किसी भी कीमत पे बिजली बिजली चोरी न करे लेकिन कुछ उपभोक्ता फिर भी बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता व अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव ने पुनःउपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी कतई न करे अन्यथा बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी


