मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशो के क्रम मे तथा जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी व उनकी टीम द्वारा छपार टोल प्लाजा क्षेत्र मे ओवरलोड खनन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी श्री सुशील कुमार मिश्रा व उनकी टीम द्वारा ओवरलोड खनन वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। छपार टोल प्लाजा से 1/2 किलोमीटर दूर आठ गाड़ियों का चालान किया गया‚ जिसको पुलिस अभिरक्षा में दे दिया गया एक अन्य वाहन जो कि मालवाहन था उसका भी चालान किया गया।कुल नौ वाहनों पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान सी ओ ट्रैफिक रवींद्र प्रताप सिंह एवं यातायात निरीक्षक राकेश मेजर तथा खनन अधिकारी आशिष चिरौलिया के साथ यह कार्रवाई की गई और इस कार्रवाई के दौरान इन सभी वाहनों पर परिवहन विभाग द्वारा 857000 का जुर्माना आरोपित किया गया तथा सभी ऐसे वाहन चालकों से अनुरोध है की वाहन की क्षमता से ज्यादा वजन लेकर वाहन का संचालन न करे। संचालन करने पे कार्रवाई बार बार होती है तो ऐसे वालों को स्क्रैप करके कटवाया भी जा सकता है।

