मुजफ्फरनगर। शहर ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। नमाज के बाद देश में अमन जैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर डीएम एसएसपी और अन्य अधिकारियों ने सबको ईद की मुबारक बाद दी।
ईद-उल-अजहा पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा शामली स्टैण्ड स्थित ईदगाह सहित अन्य संवेदनशील स्थलों, ईदगाहों एवं मस्जिदों के आसपास भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की ड्यूटी, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतत निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी चेकिंग करने तथा आपसी समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित किया गया।
भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों से वार्ता कर जनपदवासियों को ईद-उल-अजहा पर्व की शुभकामनाएं दी गईं तथा आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा ईद-उल-अजहा पर्व के दृष्टिगत जनपद में व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था लागू की गई है। प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं क्यूआरटी टीमों को तैनात किया गया है। साथ ही ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से बनी रहे।
मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर दें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ईद-उल-अजहा पर्व को जनपद में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त) अनिरुद्ध प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ जनपद में ग्रामीण क्षेत्र के बुढाना, शाहपुर आदि स्थानों पर ईदगाह सहित अन्य संवेदनशील स्थलों एवं मस्जिदों के आसपास भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पुलिस बल की ड्यूटी, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतत निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी चेकिंग करने तथा आपसी समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु निर्देशित किया गया।


