Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शिक्षाविद श्री कुलश्रेष्ठ जन्मदिन विशेष : श्री राम कॉलेजेज को अब नई पीढ़ी संवारेगी: चेयरपर्सन 

जन्मदिन पर साझा किया अपनी यात्रा,कहा सभी का मिला सहयोग

मुजफ्फरनगर। जब यह सफ़र शुरू हुआ था तब हम सात शिक्षकों ओर बीस छात्रों का छोटा सा परिवार था।आज यह परिवार इतना बड़ा हो चुका है की इसकी गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ती है। मैं गर्व से कह सकता हूं की मैंने मुजफ्फरनगर को एक बेहतरीन शिक्षा का मॉडल दिया है, जिसमें सभी लोगों का योगदान है। यह कहना था श्री राम कॉलेजेज के संस्थापक चेयरपर्सन डॉ.एससी कुलश्रेष्ठ का। जो अपने जन्मदिन के मौक़े पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा की छोटे छोटे ईंटों से जोड़कर यह आशियाना बना है जो क्वालिटी एडुकेशन के साथ साथ छात्रों को विश्वस्तरीय सुविधा भी देता है। ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके ओर दुनिया में उनकी एक पहचान बने।

नई पीढ़ी के हाथों में

उन्होंने कहा का कॉलेज को यहां तक ले जाने का सफर उनका करीब करीब पूरा हो चुका है। इसलिए कुलश्रेष्ठ परिवार की नई पीढ़ी को इसकी बागडोर सौंपी जाएंगी। उन्होंने भरोसा जताया की जो प्यार ओर सहयोग उन्हें मिला है वह आगे भी सभी से मिलता रहेंगा। चेयरपर्सन ने यहाँ से कार्यमुक्त होने के बाद की अपनी योजना भी साझा किया।

यूनिवर्सिटी भी जल्दी

उन्होंने कहा का यह कॉलेज जल्दी ही यूनिवर्सिटी में तब्दील हो जाएगा। यूजीसी के नियमों का हवाला देते हुए कहा की हम उनकी सभी योग्यता को पूरा करते हैं।

——————————————

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *