हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में एसी की सर्विस के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। एसी के इंडोर यूनिट में छिपे सांप ने सर्विस कर रहे मैकेनिक के हाथ में काट लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मैकेनिक को तुरंत वेद को दिखाया जहां समय रहते इलाज मिलने से उसकी हालत अब पूरी तरह ठीक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक होटल में एसी की सर्विस के दौरान जैसे ही मैकेनिक ने इंडोर यूनिट खोली, उसमें छिपे सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। मैकेनिक ने बिना देर किए वेद के यह पहुंचकर उपचार कराया। उसकी हालत सामान्य है। घटना के बाद लोगों से अपील की जा रही है कि लंबे समय से बंद पड़े एसी या अन्य उपकरणों की सर्विस कराते समय सावधानी बरतें, क्योंकि उनमें सांप या अन्य जीव छिपे हो सकते हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 60

