बागपत। जिले में गरीबों के मुंह से निवाला छीनने वाला रिश्वतखोर जिला आपूर्ति अधिकारी (DSO) अनूप तिवारी 40000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार,, ARO अधिकारी सरकारी कार्यालय की बिल्डिंग कूंदकर भाग गया।
राशन डीलर ने शिकायत में बताया था कि DSO साहब एक डीलर से एक महीने के 40000 फिक्स और 45 रूपये प्रति क्विंटल पर कमीशन मांग रहे है। राशन डीलर पिछले 1 साल से इन अधिकारी से परेशान था, जिस वजह से गरीब जनता तक राशन नहीं पहुंच पा रहा था। हार थककर राशन डीलर ने एंटी करप्शन में शिकायत की, जिसके बाद पूरा जाल बिछाया गया और अधिकारी महोदय को रंगे हाथ धर दबोचा। अगर आप भी राशन डीलर हैं और कोई अधिकारी आपसे पैसे की डिमांड कर रहा है तो तत्काल ही उत्तर प्रदेश की एंटी करप्शन हेल्पलाइन 94544 02484 पर शिकायत करें. तत्काल ही कार्रवाई की जाएगी।
Author: Taja Report
Post Views: 336

