Skip to main content

TR NEWS UP-UK

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर डीएम ने की बैठक

मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु की निर्धारित दिनांक 31 मई 2026 को आयोजित होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा के 31 मई को आयोजित होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होगी प्रथम पाली प्रात 9:00 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराहन 2:00 से 5:00 तक चलेगी । परीक्षा में 2383 अभ्यर्थी भाग लेंगे। प्रवेश परीक्षा जनपद के 05 केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षको की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि जिस तरह पूर्व में परीक्षाएं कराई है ठीक उसी तरह संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को भी पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी, नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए परीक्षा में जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी करें, परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पूर्व पहुंच जाएं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु की बुकलेट में जो दिशा निर्देश दिए गए हैं, उनको अच्छे से पढ़ और समझ लें, उसी के आधार पर कार्य करें इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।

उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए परीक्षा केंद्र का पहले से निरीक्षण कर जो कमियां हो उनको पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी, विद्युत, जनरेटर, पंखे, सीसीटीवी कैमरे,महिला पुरुष/ शौचालय आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा होने से पूर्व तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद तक सभी सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है उन कर्मचारियों को आईडी कार्ड अवश्य दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक व्यक्ति कोई ना दिखाई दे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की परीक्षा केंद्र पर कोई भी मोबाइल तथा किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ना ले जाए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कोई भी किसी प्रकार की उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में लापरवाही व शिथिलता ना बरती जाए, परीक्षा को सकुशल संपन्न कराएं।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया की प्रत्येक व्यक्ति परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे । उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक सत्यापन सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा से पहले बायोमेट्रिक उपस्थिति और मुख्य द्वार पर गहन जांच अनिवार्य है,परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी में हो। उन्होंने कहा कि यातायात और परिवहन प्रबंधन 31 मई2026 को परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की आने व जाने में असुविधा न हो और जाम कि स्थिति को देखते हुए रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने और शहर के प्रमुख चौराहों पर सुचारू यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र तक पहुंचने में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों के लिये परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, किसी भी प्रकार के गैजेट,या पर्चियां ले जाना पूरी तरह वर्जित है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन  संजय कुमार सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षको को उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 हेतु के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, पर्यवेक्षक, राज्य विश्वविद्यालय झांसी के प्रतिनिधि, उप जिलाधिकारी कलेक्ट, उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय तहसीलदार सदर, संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *