Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मंडलायुक्त के साथ डीएम व एसएसपी ने सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा तहसील जानसठ पहुंचे, जहां सर्वप्रथम मंडलायुक्त को पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयावधि में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। साथ ही महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 3 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ , तहसीलदार जानसठ श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्री रक्षमी लावा,अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *