मुजफ्फरनगर । मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील बुढ़ाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 20.06.2026 को मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा तहसील बुढ़ाना पहुंचे, जहां सर्वप्रथम मंडलायुक्त को गार्द द्वारा सलामी दी गई। तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि प्राप्त सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समयावधि में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। साथ ही महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण एवं शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


