Skip to main content

TR NEWS UP-UK

डीएम व एसएसपी ने किया कांवड़ियों से संवाद, स्काउट गाइड का उत्साहवर्धन

मुजफ्फरनगर । कांवड़ यात्रा-2026डी को सकुशल, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग, शिव चौक स्थित कांवड कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओ से संवाद कर कुशलक्षेम ली।

कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने तथा शिवभक्त कांवड़ियों को बेहतर सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक भ्रमण कर कांवड़ मार्ग की सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा शिव चौक स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। साथ ही जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड़ियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी गई तथा यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं से शिवभक्त श्रद्धालु संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के समर्थन में जयकारे लगाए जा रहे हैं तथा उत्तरप्रदेश पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, सुविधा एवं सेवा व्यवस्थाओं की सराहना की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कांवड़ मार्ग पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कई थानो पर कांवड शिविर बनाये गये है, स्थापित शिविरों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं उपलब्ध करायी जा रही है। ताकि शिवभक्तों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें, भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-केंद्रित बनाने के लिए लगातार स्थलीय निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *