Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में लगाएं फलदार पेड़

मुजफ्फरनगर । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम2 आधारित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में अमरूद के पेड़ को लगाकर किया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” लगाया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी ने यह संदेश दिया कि “पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा” और हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *