मुजफ्फरनगर । रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की 38 बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध समाजवादी अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को शिक्षा व छात्र विरोधी बताते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
*सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा,मौलाना मोहम्मद नज़र सपा नेता साजिद हसन पूर्व सपा एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने ज्ञापन देते हुए कहा* कि भाजपा सरकार जहां शिक्षा व छात्रों के लिए कालेज व यूनिवर्सिटी देने में विफल है वहीं वह सपा के कद्दावर नेता आज़म खान द्वारा स्थापित यूनिवर्सिटी को राजनीतिक दुर्भावना के चलते गैरकानूनी तरीके से ध्वस्त करके छात्र व छात्राओं का भविष्य चौपट करके शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम जौहर यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाना चाहती है। उन्होंने यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण आदेश को वापस लेने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय सचिव फहीम अहमद,सपा नेता शमशेर मलिक, डॉ इसरार अल्वी,सलमान त्यागी,महानगर अध्यक्ष डॉ हनीफ अंसारी एडवोकेट, सैयद फरीद,हाजी गुफरान तेवड़ा,वसीम राणा,सलीम अंसारी, फिरोज अंसारी, सलीम कुरैशी,उम्रदराज अंसारी,अनीस साहिल सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


