Skip to main content

TR NEWS UP-UK

गूगल मैप से भटके पुलिस भर्ती कैंडिडेट को दोबारा परीक्षा का मौका देने की मांग

मुजफ्फरनगर। गूगल मैप से भटककर शामली पहुंचे चार पुलिस भर्ती कैंडिडेट को दोबारा परीक्षा का मौका देने की मांग की गई है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नवीन राठी कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी से पुलिस की परीक्षा दे रहे युवकों की समस्याओं को लेकर मिले। उन्होंने जिलाधिकारी को अवगत कराया की कुछ छात्रों की परीक्षा गूगल पर स्कूल की गलत लोकेशन आने की वजह से छूट गई है। छात्र गलत लोकेशन पर अपना स्कूल ढूंढ रहे थे लेकिन वहां पर उन्हें कोई परीक्षा केंद्र नहीं मिला। भारतीय किसान यूनियन के कुछ कार्यकर्ताओं ने जब जिला अध्यक्ष को इस बारे में जानकारी दी तो जिला अध्यक्ष उनकी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले। जिलाधिकारी ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास युवाओं को भेजो क्योंकि परीक्षा के वह नोडल अधिकारी हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा की जो छात्र काफी समय से पुलिस की तैयारी कर रहा है और शायद उसका लास्ट पेपर है तो उसके भविष्य का क्या होगा। उन्होंने मांग की है कि जिन बच्चों की परीक्षा छूट गई है उस परीक्षा को दोबारा कराई जाए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *