मुजफ्फरनगर । थाना जानसठ पुलिस व एसओजी देहात पुलिस टीम द्वारा तिसंग बैंक शाखा से चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे में किया सफल अनावरण, दौराने पुलिस मुठभेड 01 शातिर चोर अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। शत प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी किये 04 लाख 17 हजार 500 रुपये नगद, 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 लोहे की राड व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि बैंक मैनेजर श्री अजय प्रताप सिंह द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना जानसठ पुलिस को अवगत कराया गया कि ग्राम तिसंग स्थित यूनियन बैंक में रात्रि के समय अज्ञात चोर द्वारा बैंक की दीवार में कूमल कर बैंक में चोरी की घटना कारित की गयी हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 90/26 धारा 305(5)/331(4)/62 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से अभियुक्त की गिरफ्तारी व घटना के अनावरण हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे थे। थाना जानसठ पुलिस व एसओजी देहात टीम मन्तौडी पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाईकिल सवार चेकिंग हेतु नही रुका तथा तेजी से मुडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर फिसल गया तथा अपनी मोटरसाइकिल बहीं छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए खेतों में भागने लगा। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना जानसठ पुलिस व एसओजी देहात टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से बैंक से चोरी किये गये 04 लाख 17 हजार 500 रुपये नगद (जो शत प्रतिशत बरामदगी है), अवैध शस्त्र, 01 लोहे की रॉड व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम नीरज उर्फ भट्टड पुत्र सुभाष निवासी ग्राम बुआडा कला खतौली, मुजफ्फरनगर। (घायल) है। उसके कब्जे से 04 लाख 17 हजार 500 रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 बजाज एक्स सीडी मो0सा0 जिसपर KA51R6004 नम्बर प्लेट लगी है बरामद की गई है।


