Skip to main content

TR NEWS UP-UK

कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर हंगामा और जाम, युवक की हत्या का आरोप

मुजफ्फरनगर। कल नाले में मिले युवक के शव की पहचान होने के बाद कच्ची सड़क पुलिस चौकी पर परिजनों ने जाम लगा कर हंगामा किया। उन्होंने पड़ोसी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से पीड़ित परिजनों को समझा बुझाकर खुलवाया कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन पर जाम खोला गया।

ज्ञात रहे कि शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रुड़की रोड पर सहारनपुर बस स्टैंड के पास एक महिला का शव लावारिस अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पहचान के प्रयास शुरू किए और उसे मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया था। रविवार सुबह कुछ लोग कच्ची सड़क पुलिस चौकी पहुंचे और महिला के शव को देखने की इच्छा जताई। शव दिखाए जाने पर संजय कश्यप और उनके परिजनों ने उसकी पहचान संजय कश्यप की पत्नी सुनीता कश्यप के रूप में की। इसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई, लेकिन परिजनों ने इसका विरोध करते हुए शव बिना पोस्टमार्टम सौंपने की मांग की। इस दौरान चौकी पर काफी देर तक हंगामा चला।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *