Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन

मुजफ्फरनगर । श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्हें अपने घर, महाविद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इसी क्रम में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा ली गई तथा नशामुक्त समाज एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के संबंध में कार्यक्रम समन्वयक अंचल अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता और नशामुक्ति दोनों ही स्वस्थ एवं विकसित समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यार्थियों में इन विषयों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना महाविद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. पूनम शर्मा, प्राचार्या; संजीव कुमार, सोनिया गौड़, अंचल अग्रवाल, राखी प्रमोद तुपे, मिन्नी सिंघल, अक्षी कश्यप, विध्वेंद्र, आशीष कुमार, विनय, प्रीति एवं कृष्णपाल का सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने भी दोनों कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के संदेश के साथ किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *