Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने लिया कांवड़ यात्रा की तैयारी का जायजा

मेरठ/मुजफ्फरनगर। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा हेतु आयुक्त सभागार, मेरठ में उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने शिव चौक मंदिर में पूजा अर्चना की। इससे पहले मेरठ में गोष्ठी में अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ  भानु भास्कर, मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह सहित विभिन्न जनपदों के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा उत्तराखंड, दिल्ली एवं हरियाणा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, श्री अभिषेक सिंह द्वारा सहारनपुर परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। प्रस्तुतीकरण में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस व्यवस्था, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया।

समीक्षा के दौरान पूर्व वर्षों में घटित घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, त्वरित पुलिस कार्यवाही एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने हेतु किए गए प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतत निगरानी रखने, फेक न्यूज एवं भ्रामक अथवा नकारात्मक नैरेटिव प्रसारित करने वाले तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त उत्तराखंड, हरियाणा एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय, सूचना आदान-प्रदान, संयुक्त कार्यवाही तथा निर्बाध एवं सुरक्षित कांवड़ यात्रा संचालन हेतु आवश्यक समन्वयात्मक बिंदुओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *