Skip to main content

TR NEWS UP-UK

खुद मुख्य अभियंता ने दो जगह छापा मार कर बिजली चोरी पकड़ी

मुजफ्फरनगर। वहलना चौक के पास उपभोक्ता जुल्फिकार के 05KW , कामर्शियल कनेक्शन बकाया राशि रुपए 1.46 लाख पर कटे कनेक्शन को चेक करने खुद मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता स्टाफ के साथ पहुँच गए तो पाया कि परिसर पर छत के ऊपर गई केबिल में कट लगाकर चोरी से विद्युत का प्रयोग किया जा रहा है। बगल के ही एक अन्य ट्रांसपोर्ट ऑफिस में 01Kw कमर्शियल में स्वीकृत भार पर उसी छत से अतिरिक्त केबिल द्वारा ए. सी. का प्रयोग चोरी की बिजली से किया जा रहा है। दोनों ही परिसरों पर धारत 135 B के तहत प्राथमिकी दर्ज़ करायी गई। आज मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता द्वारा खुद बिजली चोरी जा कर पकड़ने व कानूनी कार्यवाही से जहां बिजली चोरी करने वाले बड़े संस्थानों के स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *