मुजफ्फरनगर। ओवर स्पीडिंग के विरुद्ध यातायात पुलिस का विशेष अभियान, इंटरसेप्टर से 110 वाहनों के किये चालान
अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी यातायात नगर श्री राधा रमण एवं प्रभारी यातायात श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा दिनांक 18.08.2026 एवं 19.08.2026 को थाना नई मंडी क्षेत्र में इंटरसेप्टर के माध्यम से ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन कर तेज गति से वाहन चलाते पाए गए 110 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 26 हैवी व्हीकल भी शामिल हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
*जनसंदेश-* यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर जनपदवासियों एवं वाहन चालकों से अपील करती है कि
*1.* यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें।
*2.* शराब अथवा किसी अन्य नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं।
*3.* वाहन चलाते समय धैर्य, संयम एवं सतर्कता बरतें।
*4.* दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
*5.* दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाएं।
*6.* निर्धारित गति सीमा का पालन करें एवं सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।


