बिजनौर। बीजेपी नेता पर महिला डॉक्टर की वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने का मामला थाना चांदपुर में दर्ज हुआ है।
पीड़ित महिला डॉक्टर ने बीजेपी जिला मंत्री के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। महिला डॉक्टर का आरोप है कि भाजपा नेता ने धोखे से खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश किया और फिर आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिए। बाद में उन्हीं वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीजेपी जिला मंत्री प्रभात यादव के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले को लेकर कुछ दिन पहले बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रभात को पार्टी से निकालने का प्रस्ताव रखा गया था। अब उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 225

