मुजफ्फरनगर। शामली रोड पर कार पलटने से पांच तीर्थयात्री घायल हो गए। वे गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे।
शामली पानीपत खटीमा मार्ग पर तितावी थाना क्षेत्र के अमीरनगर अंडरपास के पास तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा गिरी।हादसे में कार सवार चार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा।दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
थानाक्षेत्र तितावी के अंतर्गत मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर एक अर्टिगा कार जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे तथा ऋषिकेष से स्नान कर वापस दिल्ली जा रहे थे, अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में कार में सवार 05 लोग घायल हो गये। सूचना पर स्थानीय पुलिस व पीआरवी द्वारा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दुर्घटना में कार चालक वंश पुत्र दीपक शर्मा निवासी दिल्ली को गंभीर चोट आई है।


