Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मसूरी के पास ऐसे खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

देहरादून। मसूरी के मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित मारुति सिलेरियो कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी दुर्गम खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दिल्ली, गाजियाबाद और सोनीपत के निवासी शामिल हैं, जो उत्तरकाशी से लौट रहे थे

​स्थानीय पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे के आसपास हुआ। सफेद रंग की मारुति सिलेरियो कार (DL5CS 4610) में सवार यात्रियों ने दुर्घटना से कुछ देर पहले ही सड़क किनारे एक दुकान से कुछ सामान खरीदा था। सामान लेने के बाद जैसे ही सभी लोग कार में बैठे, तीव्र ढलान होने के कारण कार अचानक आगे की तरफ तेजी से बढ़ने लगी। आशंका है कि ढलान पर अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क को छोड़ते हुए सामने एक खाली प्लॉट को पार कर सीधे 500 मीटर गहरी खाई में समा गई। कार को गिरते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में ​सत्य प्रकाश निवासी: सोनीपत (हरियाणा), ​मनीत (उम्र 19 वर्ष) (युवक), ​सविता (उम्र 48 वर्ष) पत्नी: धर्मवीर, निवासी: 322 A नेहरू नगर, गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश),

​संगीता (उम्र 46 वर्ष) व टीटू, निवासी करोलबाग, दिल्ली शामिल हैं। ​बताया जा रहा है कि ये सभी लोग उत्तरकाशी से घूमकर वापस लौट रहे थे और मसूरी के रास्ते दिल्ली-एनसीआर की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने सभी मृतकों के परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी है, जिसके बाद रोते-बिलखते परिजन पहुंच गए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *