Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शाहपुर में बहन का हत्यारोपी भाई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने मात्र 12 घण्टे के अन्दरअपनी बहन की हत्या के अभियोग में वांछित भाई गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।

31 मई को थाना शाहपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम आदमपुर में एक भाई द्वारा अपनी बहन की गला रेत कर हत्या कर दी गयी है । सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा प्रकरण के सम्बन्ध में पीड़िता की माता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।  देर रात्रि गठित टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश/गिरफ्तारी हेतु शाहपुर – भौरांकला मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना कारित करने वाला अभियुक्त बसी कलां भट्टे पर जाने वाले रास्ते पर कहीं भागने की फिराक में जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। तभी भट्टे के रास्ते पर 01 व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर आम के बाग में घुस गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु उक्त व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी। जिसमें वह बदमाश आमिर पुत्र शकील घायल हो गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घायल/गिरफ्तार अभिय़ुक्त आमिर उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरी बहन का किसी लड़के के साथ प्रेम सम्बन्ध था । बार बार मना करने पर भी वह उससे बात करना बंद नहीं कर रही थी । इसी कारण से मैने उसकी हत्या कर दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *