मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना पुलिस और SOG टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सतपाल उर्फ सत्तू की अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत।
पुलिस के अनुसार सतपाल उर्फ सत्तू लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर लूट, हत्या, रंगदारी, डकैती सहित करीब दो दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार उस पर नाबालिग लड़कियों से जुड़े गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज बताए जाते हैं। बताया गया है कि वह मुजफ्फरनगर से ₹25,000 का इनामी अपराधी है और पंजाब की लुधियाना जेल से फरार भी रह चुका है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क जांच में जुटी हुई है।
पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने बताया कि 19 जून को वादी द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को 01 व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री का ओरा कार से अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 10 टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे थे, पुलिस द्वारा 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों, टोल बूथ व अन्य माध्यमों से अभियुक्त की पहचान की गयी। बीती रात्रि को थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम बामनहेडी रूडकी रोड पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध ओरा कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया अभियुक्त चेकिंग हेतु नही रुका तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा कार सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया तथा घेराबन्दी की गयी। बदमाश स्वंय को पुलिस से घिरता देख कार को छोडकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगा। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गये तथा पुलिस वाहन में भी गोली लगी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र मुन्नु राम निवासी 365 रामदरबार थाना सैक्टर 32, चण्डीगढ के रूप में हुई जिसके कब्जे से 01 जोडी कानों की बालियां( पीली धातु) (अपर्हता की), 01 ओरा कार पीबी 01ई 5793, 01 कूटरचित आधार कार्ड, 01 मोबाईल फोन तथा 01 पिस्टल 32 बोर 01 जिन्दा व खोखा कारतूस 32 बोर बरामद किया गया।
थाना सिविल लाईन पुलिस व एसओजी टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सतपाल उर्फ सत्तू शातिर किस्म का दुर्दान्त अपराधी है जिसके विरुद्ध हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे अपराधों में विभिन्न राज्यों में करीब 02 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त पूर्व में करीब 15 वर्ष जेल में रहा है तथा अभियुक्त के कुख्यात छोटा राजन गैंग से संबंध रहे हैं। अभियुक्त फरवरी माह से लुधियाना जेल से फरार है। फरार होने के उपरान्त अभियुक्त द्वारा पंजाब से आकर उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर नाबालिग किशोरियों का अपहरण व दुष्कर्म करने की घटनाए कारित की गयी हैं।
अभियुक्त थाना सिविल लाईन पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 149/2026 में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा 25,000/- का इनाम घोषित किया गया था। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त व पुलिसकर्मियों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां सत्तू की मौत हो गई है। घायल पुलिसकर्मी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। । पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों के उपचार की स्थिति का निरीक्षण किया गया है तथा चिकित्सकों से वार्ता कर उनके बेहतर उपचार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये हैं।


