मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर समेत एनसीआर के कई इलाकों को नये रेल मार्ग मिलने वाले हैं। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले करोड़ों लोगों को आने वाले
समय में भीषण जाम और वायु प्रदूषण से बड़ी राहत देने के लिए एक मेगा प्लान बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार एनसीआर में ब परिवहन व्यवस्था को विस्तार देने और मजबूत बनाने के लिए दिल्ली के चारों तरफ तीन ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के नेटवर्क पर काम किया जा रहा हैं। एनसीआर मास्टर प्लान 2041 के तहत तैयार की जा रही परियोजना के तहत दिल्ली से बाहर ही हरियाणा, यूपी और राजस्थान के प्रमुख शहरों और औद्योगिक केंद्रों को आपस में जोड़ा जाएगा। इसके बनने से यात्रियों और मालगाड़ियों को दिल्ली के बीच से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा । इसके लिए चार रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
• पहला : पलवल-खुर्जा-मेरठ-बागपत-सोनीपत वाले हिस्से को विकसित करने का प्रस्ताव दिया
• दूसरा: कॉरिडोर सोनीपत-शामली-मेरठ-जेवर-नूंह – भिवाड़ी-रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक-पानीपत शामिल
होगा ।
• तीसरा :
करनाल-जींद-भिवानी- महेन्द्रगढ़-नारनौल-बहरोड़-अलचौथा-
डिबाई-गढ़मुक्तेश्वर-हस्तिनापुर-मुजफ्फरनगर- करनाल को
शामिल करने का प्रस्ताव


