Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर मनकामेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन

 

मुजफ्फरनगर। भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में आज मंगलवार के पावन अवसर पर पंडित अरुण मिश्रा , पंडित जितेंद्र मिश्रा, पंडित विजेंद्र मिश्रा एवं उनकी समस्त टीम द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का सुंदर आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं गीता पाठ से जुड़े सभी सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष आनंद देव मिश्रा , इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह एवं उनकी पूरी टीम का मंदिर परिसर में आगमन हुआ, जिनका श्रद्धापूर्वक सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, अमित शर्मा सहित भरतिया कॉलोनी के सम्मानित नागरिक, मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

हनुमान जी महाराज की कृपा से समस्त क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *