मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत भगत सिंह रोड पर स्थित पॉलिथीन तथा प्लास्टिक विक्रेताओं की दुकानों पर जाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर चालान वसूला गया एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए आम जनमानस को जागरूकता किया गया। अभियान के अंतर्गत 7 दुकानों से 3.5 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई एवं ₹14000/- का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में नगर पालिका परिषद से पारुल यादव कार्यवाहक कर अधीक्षक, अमित कुमार व अमरजीत सिंह राजस्व निरीक्षक, पलक्षा मैनवाल सफाई निरीक्षक, रुचि शर्मा व आकाश दीप लिपिक स्वच्छ भारत मिशन, सोनू मित्तल बी.सी. गौरव एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी और पुलिस बल उपस्थित रहे।


