Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दो लाख के चोरी के माल सहित केला गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में एक शातिर वांछित चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 जस्ते की प्लेट (अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रूपये) 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस 315 बोर तथा 01 मोटरसाईकिल बरामद की है।

थाना शाहपुर पुलिस शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग पर स्थित बसधाडा पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार आता हुई दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। अभियुक्त चेकिंग हेतु नही रूका तथा तेजी से मोटरसाईकिल को रजवाहा पटरी पर मोडकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया। आगे चलकर अभियुक्त की मोटरसाईकिल फिसल कर गयी तथा अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त *इमरान उर्फ केला पुत्र सलाउद्दीन निवासी लिसाडी गेट, मेरठ* को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 05 जस्ते की प्लेट (अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रूपये), 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक मोटरसाईकिल बरामद की गयी। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उर्फ केला शातिर किस्म का चोर अभियुक्त है जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों पर करीब 01 दर्जन चोरी आदि के अभियोग पंजीकृत हैं। इसके साथ ही अभियुक्त थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 109(1),317(5) बीएनएस व 3/25/28 आयुध अधिनियम में वांछित था। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *