नई दिल्ली। रविवार को दिन निकलते ही देशभर में आम रसोई गैस उपभोक्ताओं को एक बार फिर कमरतोड़ महंगाई का करारा झटका लगा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई संशोधित दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर अब 942 रुपये हो गई है। तेल कंपनियों का तर्क है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ईंधन की लगातार ऊंची कीमतों के कारण उन्हें घरेलू गैस की बिक्री पर भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते कीमतों में संशोधन करना बेहद आवश्यक हो गया था।
Author: Taja Report
Post Views: 101


