रेवाड़ी। एक और पति पत्नी की हवस की भेंट चढ़ गया। महिला ने आशिक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
हरियाणा के रेवाड़ी में तन्नू ने बॉयफ्रेंड सोनू संग मिलकर अपने पति मोनू का कत्ल कर दिया। नाक–मुंह दबाकर बेहोश किया, फिर जिंदा ही नहर में फेंक दिया। ताकि जब लाश मिलने पर पोस्टमार्टम हो, तब पानी में डूबने से मौत आए। स्कूटी भी नहर किनारे खड़ी कर दी, ताकि सुसाइड ही लगे। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की चैट हिस्ट्री रिकवर कराई, तब सच्चाई सामने आई। हत्यारोपी पत्नी व उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author: Taja Report
Views: 204

