लखनऊ,। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के आरोपी इनामी शूटर संजय उर्फ संजू के एनकाउंटर के महज 24 घंटे के भीतर पीलीभीत पुलिस ने एक और मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश सर्वजीत उर्फ शिवम को मुठभेड़ में मार गिराया। सर्वजीत पर बीते 28 मई को कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की दिनदहाड़े हत्या का आरोप था और वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार सर्वजीत के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर समेत एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर एडीजी स्तर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान एसओजी के उपनिरीक्षक उमेश त्यागी और सिपाही हरेंद्र कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए।
Author: Taja Report
Post Views: 69

