मुजफ्फरनगर। मांडी गांव में संचालित दोना पत्तल बनाने की फैक्ट्री से मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मुक्त कराए गए 12 मजदूरों के प्रकरण में एक और गिरफ्तारी की गई है। मजदूरों को बंधक बनाकर यातनाएं देने वाला मुख्य आरोपी अंकित बालियान हरियाणा के पलवल से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने व एक मजदूर नेपाल निवासी अर्जुन टोपी की गैर इरादतन हत्या के मामले में मांडी निवासी अंकित बालियान की तलाश थी।
थाना होडल के थाना प्रभारी अंकित बालियान पर महरबानी करने के आरोप मे लाइन हाजिर कर दिया गया है। हरियाणा पुलिस द्वारा जैसे ही अंकित बालियान के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मुज़फ्फरनगर पुलिस से मांगी गयी तो एसपी देहात अक्षय संजय एक्टिव हुए और पुरे मामले की जानकारी एसएसपी संजय वर्मा क़ो दी गयी। एसएसपी संजय वर्मा द्वारा मामले की जानकारी मिलते ही गिरफ्तारी मे संदिग्धता का अंदेशा जताते हुए एसएसपी होडल से बात की गयी और ज़ब जाँच हुई तो होडल SHO द्वारा अंकित बालियान पर महरबानी के कुछ बाते सामने आईं। जिसपर एसएसपी पलवल ने SHO होडल क़ो लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जाँच के आदेश कर दिए है.


