जोरहाट। भारतीय वायुसेना (IAF) का एक AN-32 विमान असम के जोरहाट एयरबेस पर हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के विमान, विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई। सूत्रों के मुताबिक, घटना जोरहाट एयरबेस के भीतर हुई। एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक यह विमान नियमित उड़ान पर था। सूत्रों के मुताबिक जोरहाट एयरबेस पर लैडिंग के वक्त विमान में धमाका हुआ और आग लग गई. विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना घटना की जांच में जुट गई हैं।
Author: Taja Report
Views: 111

