मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA), मुजफ्फरनगर चैप्टर द्वारा मूलचंद रिसॉर्ट्स में ऑल मेंबर्स जनरल मीटिंग एवं विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में चैप्टर के सम्मानित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत राज शाह, (चेयरमैन, पब्लिक रिलेशन कमेटी) द्वारा की गई। उन्होंने सभी आमंत्रित वक्ताओं का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रगान किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एडवोकेट उमेश गोयल ने लेबर लॉ विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए श्रम कानूनों से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों तथा उद्योगों के लिए आवश्यक कानूनी अनुपालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके बाद एडवोकेट अनन्या गोयल ने POSH Act (Prevention of Sexual Harassment of Women at Workplace Act) पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, नियोक्ताओं की जिम्मेदारियों, आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के गठन तथा POSH Act के अंतर्गत आवश्यक प्रक्रियाओं एवं अनुपालन के बारे में सदस्यों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में “Q Nest Horizon” की ओर से CA सुनीता गुप्ता एवं श्री सुनील चौधरी ने Investment Opportunities in Delhi-NCR विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने निवेश के अवसरों तथा दिल्ली, गाजियाबाद एवं नोएडा में उनकी नई आने वाली प्रॉपर्टी परियोजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।डिवीजनल चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने इस अवसर पर वक्ताओं के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों के लिए उनका आभार व्यक्त किया एवं बताया कि इससे उद्योग जगत से जुड़े सदस्यों को कानूनी अनुपालन के साथ-साथ निवेश के नए अवसरों को समझने में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
बैठक में मुख्य रूप से आईआईए चेयरमैन अमित जैन, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, नवीन अग्रवाल, शरद जैन, वाइस चेयरमैन मनीष भाटिया, सुशील अग्रवाल, सेक्रेट्री राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल,कमेटी चेयरमैन दीपक सिंघल, जॉइंट सेक्रेटरी प्राचीर अरोरा, नमन जैन, अरविंद मित्तल, एफ.सी मोघा, तुषार गुप्ता, अमन गुप्ता, राकेश ढींगरा, प्रीतुल जैन, संजीव मित्तल, राहुल अग्रवाल, आर.के. सैनी, नईम चांद, कपिल मित्तल, प्रेरक जैन, आशीष सिंगल, अनिल त्यागी, संजीव सिंघल,आदि उपस्थित रहे।


