Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नाबालिग को होटल में लेजाकर दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर.। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नाबालिग युवती के साथ गलत काम करने के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

18 अगस्त को थानाक्षेत्र कोतवाली नगर निवासी महिला द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वादिया की नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गयी है। वादिया द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 360/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा किशोरी की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु टीमें गठित की गयी थीं। पुलिस किशोरी को बरामद किया गया तथा पीड़िता द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण नाजिम पुत्र यामीन निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर व 01 अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता से गलत काम करने की घटना कारित की गयी है। अभियुक्त मौ0 आदिल पुत्र मौ0 इकबाल निवासी पीर वाली गली, मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा भी पीडिता के साथ गलत काम किया गया है। जिसके आधार पर अभियोग की विवेचना में कठोर धाराओं की वृद्धि की गयी तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे थे। थाना कोतवाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जो लड़का अपने 02 दोस्तो के साथ नाबालिग लड़की को घुमाने के बहाने कार से लेकर गया था वह आज कहीं भागने की फिराक में काली नदी पुल के पास किसी के आने का इंतजार कर रहा है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची तो देखा कि 01 व्यक्ति काली नदी पुल की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम जैसे ही उसके पास पहुंची तो उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसे रुकने के लिए कहा गया तो नहीं रुका तथा पीछे मुड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुरसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश नाजिम पुत्र यामीन दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त मौ0 आदिल को शामली बस स्टैण्ड से गिऱफ्तार किया गया है।

घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम नाजिम पुत्र यामीन निवासी मिमलाना रोड गुडलक पैलेस के पास थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर (घायल) व मौ0 आदिल पुत्र मौ0 इकबाल निवासी पीर वाली गली, मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर बताए गए हैं। अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित है, शीघ्र गिरफ्तार सुनिश्चित की जाएगी।  प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान घायल/गिरफ्तार अभियुक्त नाजिम उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं पीड़िता को पहले से जानता था। 17 अगस्त को उसने पीड़िता को फोन करके बुलाया और अपने 02 दोस्तों के साथ गाडी में बैठाकर हरिद्वार-मेरठ हाईवे पर एक होटल में ले गये थे जहां पर उसने और उसके एक दोस्त ने पीडिता के साथ गलत काम किया।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *