मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस द्वारा मजदूरों को बंधक बनाकर मजदूरी कराने व उत्पीडन करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना तितावी पुलिस द्वारा बोन्डेड लेवरर अधिनियम 1976 एवं 75/79 जेजे एक्ट में वांछित अभियुक्त को दिनांक 19.08.2026 को मुकंदपुर झाल से करवाडा जाने वाले मार्ग पर हैदरनगर जंगल वाली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता विपिन पुत्र राजवीर निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 42 वर्ष बताया गया है।
Author: Taja Report
Post Views: 63


